एजेंसी न्यूज

Tajdar Babar Passes Away: कांग्रेस नेता ताजदार बाबर का निधन, राहुल गांधी ने दुख जताया

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का शनिवार सुबह निधन हो गया. वह 85 साल की थीं. उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार ने आज सुबह करीब 5.30 बजे अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं.

Tajdar Babar Passes Away: कांग्रेस नेता ताजदार बाबर का निधन, राहुल गांधी ने दुख जताया
ताजदार बाबर (photo credits: Twitter - Yasmin Kidwai)

नयी दिल्ली, 2 अक्टूबर : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर (Tajdar Babar) का शनिवार सुबह निधन हो गया. वह 85 साल की थीं. उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार ने आज सुबह करीब 5.30 बजे अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उन्हें कुछ दिनों पहले मालवीय नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर निजामुद्दीन ईस्ट के सामुदायिक भवन में रखा गया है और शाम करीब 4.30 बजे में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ताजदार बाबर जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है. हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं.’’ कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा, ‘‘दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री ताजदार बाबर जी, जिन्हें हम प्यार से मम्मी संबोधित करते थे, आज हमारे बीच नहीं रही. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं अपने श्री चरणों में स्थान दे. विनम्र श्रद्धांजलि!’’ यह भी पढ़ें : बरादर ने देशों से अफगान दूतावासों को फिर से खोलने का अनुरोध किया

उल्लेखनीय है कि ताजदार बाबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहने के साथ ही मिंटो रोड और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों से विधायक भी रहीं. वह लंबे समय तक नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं. ताजदार के पुत्र फरहाद सूरी कांग्रेस के नेता हैं और एकीकृत निगम रहने के दौरान दिल्ली के महापौर भी रह चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).