एजेंसी न्यूज

कांग्रेस नेता श्री कृष्ण हुड्डा का निधन

हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हुड्डा पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली के एक अस्पाल में भर्ती थे।

कांग्रेस नेता श्री कृष्ण हुड्डा का निधन
जमात

चंडीगढ़, 12अप्रैल कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हुड्डा पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली के एक अस्पाल में भर्ती थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विधायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक मित्र खो दिया और पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता जो राज्य की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ थे।

उन्होंने कहा,‘‘श्रीकृष्ण हुड्डा जी का निधन व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए बड़ी क्षति है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे हमेशा उनसे बड़े भाई की तरह स्नेह और आशीर्वाद मिला और उनके निधन से खालीपन आ गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने हुड्डा को किसानों और गरीबों की आवाज बताया।

उन्होंने कहा,‘‘उनकी ईमानदारी और जन सेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को लोग हमेशा याद रखंगे।’’

गौरतलब है कि 2019 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के योगेश्वर दत्ता को बरोदा विधानसभा सीट से पराजित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).