देश की खबरें | कांग्रेस नेता राजशेखरन ने केरल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस राजशेखरन ने मंगलवार को केरल से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

तिरुवनंतपुर, 16 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस राजशेखरन ने मंगलवार को केरल से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

राजशेखरन ने यहां विधानसभा सचिवालय के समक्ष अपने नामांकन पत्र सौंपा।

उनके नामांकन दाखिल करते समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन, विधायक एपी अनिल कुमार, एम विंसेट, पी उबैदुल्ला और कई अन्य नेता मौजूद थे।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजशेखरन ने संवाददाताओं से कहा कि यह वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के नेता जोस के. मणि के खिलाफ चुनाव लड़ने का राजनीतिक फैसला है, हालांकि यह पता है कि इसमें यूडीएफ को जीत नहीं मिलेगी।

केरल कांग्रेस (एम) के नेता मणि ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था।

मणि ने यूडीएफ से निकलकर एलडीएफ का हिस्सा बनने के समय राज्यसभा की सीट से इस्तीफा दिया था।

इस सीट के लिए 29 नवंबर को उपचुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू