एजेंसी न्यूज

BMC Elections 2022: राहुल गांधी 28 दिसंबर को मुंबई दौरे पर, बीएमसी चुनाव को लेकर संबोधित करेंगे सभा

यह अभियान राष्ट्रव्यापी कांग्रेस सदस्यता अभियान का हिस्सा है जो एक नवंबर से शुरू हुआ और 31 मार्च, 2022 तक चलेगा. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मुंबई कांग्रेस 10 लाख लोगों का नामांकन करेगी. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि संविधान और पार्टी के मूल मूल्य समान हैं.

BMC Elections 2022: राहुल गांधी 28 दिसंबर को मुंबई दौरे पर, बीएमसी चुनाव को लेकर संबोधित करेंगे सभा
राहुल गांधी (Photo Credits ANI)

BMC Elections 2022: मुंबई (Mumbai) के महत्वपूर्ण निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 28 दिसंबर को महानगर में एक रैली को संबोधित करेंगे. पार्टी के महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रभारी एच के पाटिल (HK Patil) ने सोमवार को यह जानकारी दी. राज्य में कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर पाटिल ने कहा कि 28 दिसंबर तक, जब पार्टी का स्थापना दिवस होता है, शहर इकाई लगभग 10 लाख सदस्यों का नामांकन करेगी. उन्होंने कहा कि मुंबई के उन सभी 10,000 बूथों पर डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया गया है, जिनके नगर निकाय में 227 वार्ड हैं. Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है

पाटिल ने कहा, ‘‘राहुल गांधी 28 दिसंबर को शिवाजी पार्क में एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सहमत हुए हैं.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए उनका संबोधन बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के महत्वपूर्ण चुनावों से पहले होगा.

वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनावों में, शिवसेना और भाजपा के बाद कांग्रेस तीसरे स्थान पर आ गई थी. अगले चुनाव 2022 की शुरुआत में होने हैं. महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसकी मुंबई इकाई ने सोमवार को सदस्यता अभियान शुरू किया.

यह अभियान राष्ट्रव्यापी कांग्रेस सदस्यता अभियान का हिस्सा है जो एक नवंबर से शुरू हुआ और 31 मार्च, 2022 तक चलेगा. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मुंबई कांग्रेस 10 लाख लोगों का नामांकन करेगी. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि संविधान और पार्टी के मूल मूल्य समान हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).