कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पटियाला जेल से एक अप्रैल को रिहाई की संभावना
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से एक अप्रैल को रिहा किये जा सकते हैं. यह जानकारी उनके अधिवक्ता एचपीएस वर्मा ने शुक्रवार को दी. वर्ष 1988 के रोड रेज के मामले में 59 वर्षीय सिद्धू एक साल जेल की सजा काट रहे हैं.
चंडीगढ़, 31 मार्च : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पटियाला जेल से एक अप्रैल को रिहा किये जा सकते हैं. यह जानकारी उनके अधिवक्ता एचपीएस वर्मा ने शुक्रवार को दी. वर्ष 1988 के रोड रेज के मामले में 59 वर्षीय सिद्धू एक साल जेल की सजा काट रहे हैं. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने पटियाला की एक अदालत में आत्मसर्मण कर दिया था जिसके बाद उन्हें पिछले साल 20 मई को जेल भेज दिया गया. उच्चतम न्यायालय ने उन्हें एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.
उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि अपर्याप्त सजा देने के लिए दिखाई गई कोई भी सहानुभूति न्याय प्रणाली को और अधिक नुकसान पहुंचाएगी और इससे कानून के प्रभाव के प्रति जनता के भरोसे पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. यह भी पढ़ें : गोवा: होटलकर्मी के हमले से डच महिला को बचाने वाले व्यक्ति की हो रही प्रशंसा
इस घटना में 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी. वर्मा ने कहा कि पंजाब जेल नियमावली के मुताबिक अच्छे चालचलन वाला दोषी छूट पाने का हकदार है. वर्मा ने कहा कि बहुत अधिक संभावना है कि उन्हें शनिवार को पटियाला जेल से रिहा कर दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

