एजेंसी न्यूज

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर देशवासियों को दी बधाई

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम से एक दिन पहले मंगलवार को कहा कि वह इस अवसर पर सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई देते हैं.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर देशवासियों को दी बधाई
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 4 अगस्त: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी (Manish Tiwari) ने अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम से एक दिन पहले मंगलवार को कहा कि वह इस अवसर पर सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई देते हैं.

उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "रघुपति राघव राजाराम,पतित पावन सीताराम, सीताराम सीताराम,भज प्यारे तू सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सब को सन्मति दे भगवान. यह गांधी जी का प्रिय भजन था."

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को दिया गया निमंत्रण

कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा, "अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है. इस अवसर मैं सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को कोटि कोटि बधाई देता हूं." गौरतलब है कि अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).