देश की खबरें | कांग्रेसी नेता के के तिवारी ने पार्टी के बिहार प्रभारी गोहिल के इस्तीफे, उनके खिलाफ जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के के तिवारी ने मंगलवार को पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पर राज्य में पार्टी के मामलों के प्रबंधन में रिकॉर्ड संदिग्ध पाये जाने का आरोप लगाते हुए उनसे तत्काल इस्तीफा देने की मांग की ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 13 अक्टूबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के के तिवारी ने मंगलवार को पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पर राज्य में पार्टी के मामलों के प्रबंधन में रिकॉर्ड संदिग्ध पाये जाने का आरोप लगाते हुए उनसे तत्काल इस्तीफा देने की मांग की ।

तिवारी ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोहिल कथित तौर पर पैसा लेकर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट बांट रहे हैं । उन्होंने इस आरोप की जांच कराये जाने की मांग की ।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाॅयो डीकंपोजर घोल के छिड़काव का किया शुभारंभ, कहा- प्रदूषण से निपटने के लिए सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को करना होगा सहयोग.

तिवारी के अनुसार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में कहा कि बिहार विधानसभा में पार्टी की बेहतर संभावना थी, लेकिन राजद के साथ उनकी (गोहिल की) सांठगांठ पार्टी की चुनावी संभावना को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि वे बिहार प्रभारी के रूप में शक्ति सिंह गोहिल के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।

यह भी पढ़े | वाराणसी में विकसित हुई तरबूज की नई प्रजाति, किसानों के लिए मुनाफ़ा दे सकती हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में पार्टी के मामलों के प्रबंधन में गोहिल का रिकॉर्ड संदिग्ध पाया गया है, जो बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की संभावना को नुकसान पहुंचा सकता है।

गोहिल पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए तिवारी ने यह भी कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक होने के बावजूद टिकटों के वितरण सहित किसी भी मुद्दे पर उनसे परामर्श नहीं किया जा रहा है।

तिवारी 1980 और 1984 में बिहार के बक्सर से दो बार सांसद थे और राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने आरोप लगाया कि जब से गोहिल ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी के रूप में पदभार संभाला है, उनकी कार्य पद्धति अपारदर्शी रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने न केवल उनपर (गोहिल) पैसा लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया बल्कि टिकटों के वितरण के विरोध में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में धरने पर भी बैठे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\