देश की खबरें | बेंगलुरु में ‘पेसीएम’ अभियान के सिलसिले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु पुलिस ने कांग्रेस के ‘पेसीएम’ अभियान के जरिये मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के सिलसिले में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख बी आर नायडू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

बेंगलुरु, 22 सितंबर बेंगलुरु पुलिस ने कांग्रेस के ‘पेसीएम’ अभियान के जरिये मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के सिलसिले में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख बी आर नायडू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार हाई ग्राउंड्स थाने पहुंचे जहां पुलिसकर्मी नायडू को लेकर गये थे।

थाने के पास संवाददाताओं से बातचीत में शिवकुमार ने कार्रवाई को ‘ज्यादती’ करार दिया। पार्टी ने दावा किया कि पुलिस ने कल आधी रात के करीब नायडू को उनके घर से हिरासत में लिया।

शिवकुमार ने यह चेतावनी भी दी कि शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर ‘पेसीएम’ पोस्टर लगाने में पार्टी के 100 विधायक भाग लेंगे।

बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था। शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिये ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे।

कांग्रेस के अभियान के तहत लगाये गये पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, “40 फीसदी यहां लिया जाता है।”

सूत्रों के अनुसार, ‘‘इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए शुरू की गयी ‘40 प्रतिशत सरकार’ वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं।’’

बोम्मई ने इस मामले में कल जांच के आदेश दिये थे और इसे ‘साजिश’ तथा उनकी छवि खराब करने का प्रयास बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी