देश की खबरें | कांग्रेस में लोगों और सोच का अभाव है : सतीश पूनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर द्वारा लोगों को नारे लगाने को लेकर दी गई नसीहत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस में लोगों का और सोच का अभाव है।

जयपुर, 13 सितंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर द्वारा लोगों को नारे लगाने को लेकर दी गई नसीहत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस में लोगों का और सोच का अभाव है।

पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर द्वारा एक जनसभा में लोगों को केवल ‘राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘अशोक गहलोत जिंदाबाद’ का ही नारा लगाने की नसीहत दिए जाने के बाद यह प्रतिक्रिया दी।

दरअसल पूनिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने एक जनसभा में लोगों को नारे लगाने पर दी गई नसीहत पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है, ‘‘कांग्रेस…चरित्र…चापलूसी…बंदिशें…. नारों पर भी पाबंदी..या तो नारों का अभाव है या लोगों का..या सोच का..या भरोसे का “कुछ तो बात है, कुछ तो ख़ास है” बोलो…भारत माता की जय, जय श्री राम।’’

गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने मंगलवार को दूदू में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को नसीहत देते हुए कहा था कि ‘‘दो नारे मैंने बताये है.. राजीव गांधी अमर रहें.. अशोक गहलोत जिंदाबाद.. तीसरा कोई किसी का नारा नहीं लगायेगा.. तीसरा नारा लगाना है तो उठकर जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी ने नारा लगा दिया तो, पुलिस वाले उठाकर ले जायेंगे.. बंद कर देंगे.. सरकारी केस लग जायेगा।’’

जयपुर के दूदू में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के साथ विकास के कई कामों का लोकार्पण-शिलान्यास किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\