देश की खबरें | स्टेन स्वामी को लेकर कांग्रेस-झामुमो का विधवा विलाप:भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के चर्चित भीमा कोरेगांव मामले में स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं झामुमो के द्वारा विरोध जताना इस बात की पुष्टि करता है कि झारखंड सरकार की नीति और नीयत क्या है।
रांची, 10 अक्तूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के चर्चित भीमा कोरेगांव मामले में स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं झामुमो के द्वारा विरोध जताना इस बात की पुष्टि करता है कि झारखंड सरकार की नीति और नीयत क्या है।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि स्टेन स्वामी शहरी नक्सलवाद के प्रमुख सूत्रधारों में से एक माने जाते रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में सत्तारूढ़ दल के नेता स्टेन स्वामी को लेकर विधवा- विलाप कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा, ‘‘ शहरी नक्सलवाद आज देश एवं समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा एवं चिंता का विषय बन चुका है। स्वामी जैसे वामपंथी चेहरे सामाजिक कार्यकर्ता के नाम पर झारखंड के जनजातीय समुदाय का कितना भला करते रहे हैं यह किसी से छुपा नहीं है ।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्भाग्यवश जैसे ही झारखंड में कांग्रेस झामुमो की सरकार बनी धर्मांतरण एवं नक्सलवाद की गतिविधियां तेजी से बढ़ने लगीं।
कुमार ने आरोप लगाया कि स्वामी भाकपा माओवादी के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन पीपीएससी से जुड़े कट्टर वामपंथी कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘एनआईए की टीम ने अगर 10000 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है तो इसका कोई मतलब निकलता है। स्वामी का मामला पूरी तरीके से देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। सरकार विधि सम्मत कारवाई कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं एनआईए की कार्रवाई पर राजनीतिक बयान देना इनकी वास्तविक सोच को उजागर करता है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने अपने पहले कैबिनेट में ही राष्ट्रविरोधियों के मुकदमे वापस करके अपनी मंशा जाहिर कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)