देश की खबरें | कांग्रेस ने जाखड़ और थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो वरिष्ठ नेताओं सुनील जाखड़ और के. वी. थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो वरिष्ठ नेताओं सुनील जाखड़ और के. वी. थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की सोमवार को हुई बैठक में कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया गया।

इस समिति के सदस्य सचिव और कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘‘कांग्रेस के संविधान के अनुसार, कारण बताओ नोटिस देने का फैसला किया गया है। (दोनों को) एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं होगा, तो फिर समिति की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोप गंभीर हैं। इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की बैठक हुई और नोटिस जारी किया गया।’’

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देने तथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ करने का आरोप है। कांग्रेस नेता उदित राज ने पिछले दिनों खुलकर यह मांग की थी कि जाखड़ को पार्टी से निष्कासित किया जाए।

दूसरी तरफ, केरल से ताल्लुक रखने वाले पूर्व सांसद थॉमस पिछले दिनों पार्टी के रुख के खिलाफ जाकर राज्य में सत्तारूढ़ माकपा की एक संगोष्ठी में शामिल हुए थे। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।

उधर, तिरुवनंतपुर में थॉमस ने कहा कि उन्हें पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की ओर से कारण बताओ नोटिस मिला है और वह इसका जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात करने के बाद उन्होंने माकपा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया था, लेकिन जब पार्टी के भीतर ही उन्हें धमकियां मिलने लगी, तो उन्होंने शामिल होने का फैसला किया।

थॉमस ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा। मैं मरते दम तक कांग्रेसजन रहूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\