देश की खबरें | कांग्रेस चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है: जयराम ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनादेश हासिल करने के प्रयास के तहत लोगों को ‘झूठी गारंटी देकर धोखा दे रही’ है और ऐसा करके उसने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

शिमला, 17 मार्च हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनादेश हासिल करने के प्रयास के तहत लोगों को ‘झूठी गारंटी देकर धोखा दे रही’ है और ऐसा करके उसने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

ठाकुर ने यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा कि जब भी चुनाव सामने आते हैं, कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करती है और चुनाव के बाद उन्हें पूरी तरह भूल जाती है।

बयान में कहा गया है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था और उनसे फॉर्म भी भरवाए थे, लेकिन पिछले 14 महीनों में गारंटी पूरी नहीं की।

उन्होंने कहा कि अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की है और दोबारा फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है, जो कांग्रेस सरकार की मंशा के साथ-साथ नीतियों पर भी सवाल उठाता है।

उन्होंने कहा, "आदर्श आचार संहिता लागू होने की घोषणा के बाद भी कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को धोखा देने का प्रयास कर रही है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।"

इस बीच, भारतीय जनता पाटी्र (भाजपा) की प्रदेश इकाई प्रमुख राजीव बिंदल ने एक प्रेस बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने लाहौल और स्पीति जिले में समधो-काजा-ग्रामफू डिवीजन पैकेज चार के लिए 518.90 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 209 किलोमीटर लंबी समधो-काजा-ग्राम्फू सड़क को अद्यतन करने का फैसला किया है और बजट को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क लेह-मनाली और हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क को एक दूसरे से जोड़ती है।

उन्होंने कहा, "गर्मियों में स्पीति घाटी पर्यटकों की पहली पसंद होती है। पर्यटक शिमला-किन्नौर के रास्ते काजा पहुंचते हैं और काजा से बाया-कुंजम के रास्ते मनाली की ओर जाते हैं।"

उन्होंने इस फैसले के लिए राज्य के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को भी धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live