देश की खबरें | सेना का मनोबल कम करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे गतिरोध पर लगातार सवाल उठाकर वह ‘‘सेना का मनोबल’’ और उसके ‘‘आत्मविश्वास’’ को कम करने का प्रयास कर रही है।

नयी दिल्ली, जून 23 भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे गतिरोध पर लगातार सवाल उठाकर वह ‘‘सेना का मनोबल’’ और उसके ‘‘आत्मविश्वास’’ को कम करने का प्रयास कर रही है।

असम जनसंवाद नाम से आयोजित एक डिजिटल रैली के जरिए असम भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि चाहे कोविड-19 से लड़ाई की बात हो या फिर चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध का मसला, कांग्रेस का रवैया ‘‘बहुत गैरजिम्मेदाराना’’ रहा है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

उन्होंने कहा, ‘‘देश संक्रमण काल से गुजर रहा है और विपक्ष को सिवाय छींटाकशी के कुछ नहीं सूझता। इस दौरान विपक्ष का रवैया बहुत गैरजिम्मेदाराना रहा। हमारे जवानों ने एक-एक इंच जमीन की रक्षा करने के लिए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और यहां कांग्रेस पार्टी उनके मनोबल और आत्मविश्वास को कमजोर करने का काम करती है।’’

नड्डा ने कहा कि भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही लेकिन जब भी देश पर संकट आया, भाजपा हमेशा सरकार के साथ खड़ी रही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे जनता के बीच जाएं और कांग्रेस ने देश का जो अहित किया है उसे बारे में उन्हें बताएं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसके नेता डोकलाम के समय चीन के राजदूत के साथ चुपके-चुपके बात कर रहे थे और फिर दुनिया से उसे छुपा रहे थे। चीनी राजदूत ने जब उनका फोटो वायरल किया तब पता चला देश के महान सपूत डोकलाम के समय चीनी राजदूत के साथ गुफ्तगू में लगे हुए थे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\