देश की खबरें | सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक है कांग्रेस : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कुछ लोगों को यह गलतफहमी है कि गांधी परिवार को सार्वजनिक जीवन में अलग-थलग किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है।

जयपुर, नौ मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कुछ लोगों को यह गलतफहमी है कि गांधी परिवार को सार्वजनिक जीवन में अलग-थलग किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है।

गहलोत ने कहा कि आजादी से पहले से लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों की गांधी परिवार और उसके नेतृत्व पर विश्वास रहा है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘कुछ लोगों को गलतफहमी है कि गांधी परिवार सार्वजनिक जीवन में अलग-थलग पड़ गया है। आजादी से पहले से लेकर आज तक, समाज के सभी वर्ग (जाति, पंथ, धर्म और क्षेत्र) के लोगों का उसपर और उनके नेतृत्व गुणों में यह विश्वास है कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं करेगा।'

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में यह भरोसा और आस्था ही है कि देश भर में पूरी पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। गहलोत के अनुसार गांधी परिवार कभी भी अलग-थलग नहीं होगा।

गहलोत की प्रतिक्रिया एक समाचार पत्रिका में छपे उस आलेख पर आई है जिसके अनुसार गांधी परिवार सार्वजनिक जीवन में अलग थलग हो गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह मजबूत है। गहलोत के अनुसार विपक्ष में राहुल गांधी अकेले राष्ट्रीय नेता हैं जो आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर राजग सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। गहलोत के अनुसार, ' हमारे यहां गतिशील वायब्रेंट विपक्ष है, हमें एक गतिशील व स्वतंत्र प्रेस की जरूरत है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\