देश की खबरें | कांग्रेस तेलंगाना में बीआरएस सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का विरोध कर रही: केसीआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य के किसानों के कल्याण से जुड़ी उनकी सरकार की योजनाओं का कांग्रेस विरोध कर रही है।

हैदराबाद, 14 नवंबर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य के किसानों के कल्याण से जुड़ी उनकी सरकार की योजनाओं का कांग्रेस विरोध कर रही है।

राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पालकुर्थी और नागार्जुन सागर में राव ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी सरकार के तहत 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति के मुकाबले किसानों के लिए केवल तीन घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने रैयतों के लिए 'रायथु बंधु' निवेश सहायता योजना को ‘फालतू खर्च’ करार दिया और कहा कि बीआरएस सरकार द्वारा शुरू की गई 'धरणी' एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को उनके सत्ता में आने के बाद बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया जाएगा।

राव ने यह भी जानना चाहा कि यदि ‘धरणी’ को निरस्त कर दिया गया तो ‘रायथु बंधु’ जैसी योजनाओं के तहत किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का लाभ कैसे मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ‘कांति वेलुगु’ और ‘केसीआर किट’ सहित अपनी सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘एक कार्यक्रम का नाम ‘कांति वेलुगु’ था। क्या भारत में किसी सरकार ने ऐसा किया है? क्या किसी ने इसके बारे में सोचा है? तीन करोड़ लोगों की आंखों की जांच की गई और इनमें से 80 लाख लोगों को बीआरएस सरकार द्वारा चश्मे दिए गए।’’

राव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता के. जना रेड्डी का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब अभी भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। जना रेड्डी पूर्व में नागार्जुन सागर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी