देश की खबरें | कांग्रेस कृषि कानूनों पर किसानों को ‘गुमराह’ कर रही, एमएसपी प्रणाली खत्म होने पर राजनीति छोड़ दूंगा : खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नए कृषि कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म होने की बात कर कांग्रेस किसानों को ‘गुमराह’ कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सोनीपत, 29 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नए कृषि कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म होने की बात कर कांग्रेस किसानों को ‘गुमराह’ कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा और इन कानूनों से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। इस क्षेत्र में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

यह भी पढ़े | Green Delhi App: राजधानी में ग्रीन दिल्ली एप लांच, CM केजरीवाल ने कहा- इस अभियान में हर एक नागरिक की होगी भागीदारी.

खट्टर ने विभिन्न गांवों में कई जनसभाओं को संबोधित किया और किसानों के कल्याण के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को भी रेखांकित किया।

खट्टर ने कहा कि कांग्रेस किसानों को यह कहकर ‘गुमराह’ कर रही है कि नए कानून उन्हें ‘बर्बाद’ कर देंगे और मंडियों के साथ ही एमएसपी प्रणाली खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़े | COVID-19 पॉजिटिव महिला ने रायपुर के AIIMS अस्पताल में 3 बच्चों को दिया जन्म, नवजात शिशुओं की पहली कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव.

उन्होंने कहा, "ये मंडियां बनी रहेंगी, एमएसपी जारी रहेगा। इन कानूनों से किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कथूरा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मंडियों में एमएसपी की गारंटी है। मैं घोषणा करता हूं कि अगर एमएसपी खत्म हो जाता है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।"

उनके साथ पहलवान से नेता बने और बड़ौदा से भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, हरियाणा के मंत्री और निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह चौटाला, जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला भी थे।

कांग्रेस पर बरसते हुए खट्टर ने कहा कि विपक्षी दल ने तब भारी हंगामा मचाया था जब धारा 370 को खत्म किया गया था और उसने दावा किया गया था कि इससे कश्मीर घाटी में खूनखराबा होगा।

उन्होंने सवाल किया, "क्या पिछले एक साल में कश्मीर में कुछ हुआ है?"

खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून पर भी बहुत शोर मचाया था।

उन्होंने लोगों से दत्त के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा, "यदि आप उन्हें विजयी बनाते हैं, तो यह बड़ौदा की जीत होगी। लेकिन अगर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत होती है, तो यह केवल कुछ कांग्रेस नेताओं की जीत होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट