देश की खबरें | कांग्रेस विपक्ष में है इसलिए कर रही वादा, पांच सौ रुपये में कागज का सिलेंडर भी नहीं आता : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने रविवार को कांग्रेस के उस चुनावी वादे पर कटाक्ष किया जिसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश की सत्ता में आने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कीमत पर एक ‘‘कागज का सिलेंडर'' भी उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

खरगोन, 11 जून केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने रविवार को कांग्रेस के उस चुनावी वादे पर कटाक्ष किया जिसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश की सत्ता में आने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कीमत पर एक ‘‘कागज का सिलेंडर'' भी उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

वे खरगोन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा,‘‘ कांग्रेस इस तरह की घोषणाएं करेगी क्योंकि वह सरकार में नहीं है। वे सत्ता में आने के लिए ऐसा कहेंगे। मैंने उनके बड़े-बड़े पोस्टरों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर का वादा करते हुए देखा है। एक खाली सिलेंडर की कीमत करीब 700-800 रुपये होती है। यहां तक कि 500 रुपये में कागज का सिलेंडर भी नहीं मिलेगा।’’

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने वादा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर गरीब परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराएगी। मध्य प्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

ईंधन की कीमतों पर, तेली ने कहा कि मूल्य संवर्धित कर (वैट) के कारण राज्यों में तेल की कीमत अलग-अलग हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकरूपता लाने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे कुछ राज्य, जो जीएसटी परिषद के सदस्य हैं, ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।’’

तेली ने कहा कि इसलिए ऐसा नहीं किया जा सका लेकिन मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को जीएसटी के तहत लाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज