देश की खबरें | कांग्रेस आंबेडकर पर शाह की टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है: भजनलाल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बी.आर. आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

जयपुर, 24 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बी.आर. आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से आंबेडकर के नाम का इस्तेमाल कर रही है वह सही नहीं है।

उन्होंने कहा ‘‘आंबेडकर ने देश को संविधान दिया, देश के उत्थान की बात की, लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को मंत्री पद से इस्तीफा देने को मजबूर किया और उन्हें सदन में बोलने तक नहीं दिया।’’

शर्मा ने कहा कांग्रेस लंबे वक्त तक शासन में रही, लेकिन उसकी सरकार ने बाबा साहब को ‘‘भारत रत्न’’ तक नहीं दिया। उनके मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उन्हें यह सम्मान दिलाया।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब की याद में दिल्ली में आंबेडकर सेंटर और लंदन में आंबेडकर हाउस बनवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का एक भी स्मारक नहीं बनवाया।

उन्होंने कहा कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया, क्योंकि उसने देश की जनता के साथ हमेशा धोखा किया और झूठ और लूट का सहारा लिया।

शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा जाति, धर्म और भ्रष्टाचार की राजनीति की।

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सांसदों और महिलाओं को बेइज्जत करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और कांग्रेस ने कभी देश के विकास की बात नहीं की।

उन्होंने कहा कांग्रेस बिना सत्ता के नहीं रह सकती और सत्ता की लालची है।

शाह ने कहा था, “अभी एक फैशन हो गया है - आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू