वैचारिक दिवालियापन की शिकार है कांग्रेस : कृषि क्षेत्र के लिये पैकेज की आलोचना पर भाजपा ने कहा
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस के पास इस आपदा में भी बयान जारी कर राजनीति करने के अलावा कोई काम नहीं है।
नयी दिल्ली, 15 मई कांग्रेस पर ‘वैचारिक दिवालियापन’ की शिकार होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को राहत पहुंचाने के लिए यदि विपक्षी दल के पास केंद्र से बेहतर योजना है तो वह उसे उन राज्यों में लागू करे, जहां उसकी सरकार है।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस के पास इस आपदा में भी बयान जारी कर राजनीति करने के अलावा कोई काम नहीं है।
दरअसल, कांग्रेस ने केन्द्र पर किसानों के प्रति ‘‘असंवेदनशील’’ और ‘‘अमानवीय’’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोविड-19 पैकेज में उनकी अनदेखी करने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को उनसे (किसानों से) माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोविड-19 महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए घोषित ‘‘20 लाख करोड़ रुपये का तथा-कथित पैकेज भी जुमला पैकेज’’ साबित हो रहा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘वूडू अर्थशास्त्र’’ को दिखाता है।
इसपर, पलटवार करते हुए बलूनी ने कहा कि कांग्रेस आधारहीन बयानबाजी कर लोगों को ‘‘भ्रमित करके असंवेदनशील’’ बन रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस को चाहिए था कि वह सरकार को रचनात्मक समर्थन देती। लेकिन ऐसा लगता है कि पार्टी वैचारिक दिवालियापन की शिकार है और असंवेदनशील हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 01:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

