देश की खबरें | त्रिपुरा में कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब का इस्तीफा मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) ने राज्य में कानून-व्यवस्था की कथित रूप से खराब होती स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री बिल्पब कुमार देब के इस्तीफे की शुक्रवार को मांग की।
अगरतला, छह मई त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) ने राज्य में कानून-व्यवस्था की कथित रूप से खराब होती स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री बिल्पब कुमार देब के इस्तीफे की शुक्रवार को मांग की।
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन ने आरोप लगाया, ‘‘राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत खराब है और हत्या, बलात्कार और दंगे भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य में रोज की बात हो गए हैं।’’
यहा कांग्रेस भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में बर्मन ने दावा किया कि राज्य में पिछले चार महीनों में हत्या की 23 घटनाएं हुई हैं जबकि 2020 के (127) के मुकाबले 2021 में बलात्कार के 137 मामले दर्ज हुए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘बिप्लब कुमार देब के शासनकाल में कोई सुरक्षित नहीं है। एक डॉक्टर पर उनके क्लिनिक में हमला हुआ और गुंडों ने एक पूर्व मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी और ड्राइवर पर हमला किया।’’
बर्मन ने कहा कि धलाई जिले के कमलपुर उपसंभाग में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई और धलाई जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के लोगों ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) या पुलिस के अन्य शीर्ष अधिकारियों को मौका-ए-वारदात पर जाते हुए और लोगों का भरोसा बढ़ाते हुए नहीं देखा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

