एजेंसी न्यूज

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- Congress ने राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर में शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हाथ ''पूर्वोत्तर राज्यों के हजारों लोगों के खून से रंगे हुए हैं.'' उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी जी, आप जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तरस रहे हैं. आपको नफरत के बीज बोने की आदत है.''

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- Congress ने राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर में शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits FB)

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर में शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी “बिना पानी की मछली की तरह” महसूस कर रहे हैं और सत्ता के लिए तरस रहे हैं.

ठाकुर ने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार ने ही राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में नफरत के बीज बोए. उन्होंने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह ने सदन (लोकसभा) में मणिपुर पर विस्तृत जानकारी दी और शांति का आह्वान करने का प्रस्ताव भी पेश किया. लेकिन कांग्रेस ने सदन में अशांति पैदा करने की कोशिश की और मणिपुर में भी अशांति पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.” Vitamin K: बॉडी के लिए किस तरह जरूरी है विटामिन के? इसकी कमी से फेफड़े हो सकते हैं खराब

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हाथ ''पूर्वोत्तर राज्यों के हजारों लोगों के खून से रंगे हुए हैं.'' उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी जी, आप जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तरस रहे हैं. आपको नफरत के बीज बोने की आदत है.''

इससे पहले, राहुल ने कहा था कि मणिपुर “पिछले चार महीनों से जल रहा है”, ऐसे समय में प्रधानमंत्री को संसद में हंसना और चुटकुले सुनाना शोभा नहीं देता. राहुल ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था, ''प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मणिपुर जले और इसे जलने दिया जाए.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).