देश की खबरें | कांग्रेस ने हमेशा मतदाताओं की पसंद का सम्मान किया है : सिब्बल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मतदाताओं और चयन की उनकी आजादी का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के ‘उत्तर-दक्षिण’ संबंधी बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मतदाताओं और चयन की उनकी आजादी का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के ‘उत्तर-दक्षिण’ संबंधी बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए सिब्बल ने कहा, ‘‘उस पार्टी द्वारा आरोप लगाना हास्यास्पद ही नहीं, शरारतपूर्ण भी है जिसे समुदायों को बांटने, समाज में ध्रुवीकरण करने की कला में महारत है।’’

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी को ‘अवसरवादी’ बताते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने केरल में अपने भाषण के दौरान उत्तर भारतीयों का अपमान किया।

गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा, ‘‘मुझे बयान के बारे में नहीं पता, ना ही मैं बयान के संदर्भ से वाकिफ हूं। इसलिए मैं राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक कांग्रेसी होने के नाते इतना जरूर कहूंगा कि मैं इस देश के प्रत्येक मतदाता का सम्मान करता हूं, चाहे वे कहीं के भी हों। मताधिकार के इस्तेमाल के दौरान मैं उनके चयन की स्वतंत्रता और समझदारी का सम्मान करता हूं।’’

सिब्बल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई भी कांग्रेसी इस बात पर कभी विश्वास करेगा कि इस देश में कोई मतदाता सम्मान के लायक नहीं है।

सिब्बल ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसे समुदायों को बांटने, समाज का ध्रुवीकरण करने में महारत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\