देश की खबरें | राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि साल 2023 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायकों से 'भूलो, माफ करो और एक होकर चलो' की नसीहत देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के लिए विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की।

जयपुर, 29 जुलाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि साल 2023 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायकों से 'भूलो, माफ करो और एक होकर चलो' की नसीहत देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के लिए विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री गहलोत बृहस्पतिवार रात अपने निवास पर कांग्रेस व समर्थक विधायकों की अनौपचारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। ये विधायक मुख्यमंत्री की ओर से दिए रात्रि भोज में शामिल होने वहां पहुंचे थे।

गहलोत ने विधायकों को कहा, '' इसी तरह से काम चलते रहेंगे आप यह विश्वास रखिये... आप लोग भी जीत कर आयेंगे और 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।''

विधायकों को 'भूलो, माफ करो और एक होकर चलो' की नसीहत देते हुए गहलोत ने कहा कि वह सबके अभिभावक बनकर काम करेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

बैठक का संचालन कर रहे मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बताया कि गहलोत ने अपने भाषण में कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा और अभी भी कहता हूं मैं सबका अभिभावक बन कर काम करूंगा। आप मांगते मांगते थक जाओगे लेकिन मैं देता देता नहीं थकूंगा जितने काम मुझसे करवाना चाहते हो करवा लो आप।''

उन्होंने कहा कि गहलोत ने विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने कहा कहा कि विधायक अपने पांच करोड़ के कोष में से दो करोड़ को प्राथमिकता से स्वास्थ्य क्षेत्र में लगा सकेंगे और तीन करोड़ रुपये विकास के अन्य कामों पर खर्च कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने विधायकों से ढाई साल के अपने कार्यकाल में हुए कामों की बुकलेट छपवाने और जनता में बांटने को कहा।

राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कहा, ‘‘ मैंने सरकार और विधायकों का ऐसा शानदार कामकाज और कहीं नहीं देखा।’’ माकन के अनुसार, सब लोगों ने सरकार की तारीफ की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू