देश की खबरें | मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए कांग्रेस ने नोटिस दिया
जियो

इम्फाल, 18 जून मणिपुर में भाजपा नीत सत्तारुढ़ गठबंधन के नौ विधायकों के बागी होने के चलते मजबूत हुई विपक्षी कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष वाई खेमचंद को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को नोटिस दिया।

कांग्रेस के विधायक के मेघचंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 179 (सी) के तहत मणिपुर विधानसभा के सचिव को नोटिस सौंपा।

यह भी पढ़े | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- मोदी सरकार की अलग-अलग 25 योजनाओं के तहत श्रमिकों को 125 दिनों का मिलेगा काम: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस अनुच्छेद के तहत विधानसभा के तत्कालीन सदस्यों के बहुमत से प्रस्ताव को पारित करके अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष को उसके पद से हटाया जा सकता है।

मेघचंद्र ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के पूर्व उप मुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार समेत दस सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए नोटिस को स्वीकार किए जाने की अपील की।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: झारखंड में तंबाकू पर लगा बैन, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर होगी कानूनी कार्रवाई.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सात विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित कार्यवाही के लिए अध्यक्ष ने अगली तारीख 22 जून निर्धारित की थी।

मेघचंद्र ने आरोप लगाया कि जबकि, बुधवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में इसे बिना किसी वैध कारण अथवा विवरण के घटाकर 18 जून कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया, अध्यक्ष ने '' अधिनयाकवादी तरीके से आचरण किया है जो सदन की स्थापित परंपराओं और प्रक्रियाओं के खिलाफ है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)