देश की खबरें | दुमका में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने देशद्रोह का मामला दर्ज कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की दुमका विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव की गहमागहमी के बीच दुमका जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दुमका, 31 अक्तूबर झारखंड की दुमका विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव की गहमागहमी के बीच दुमका जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है ।

उल्लेखनीय है कि एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया था कि राज्य सरकार दो से तीन महीने में गिर जायेगी, उनके इसी दावे को आधार बना कर उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया गया है ।

यह भी पढ़े | Gujjar Reservation Protest: आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान सरकार और गुर्जर नेताओं के बीच बनी सहमति, कहा- अब प्रदर्शन की जरूरत नहीं.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राज्यसभा सदस्य प्रकाश ने कहा कि वह गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं और राज्य सरकार में यदि हिम्मत है तो उन्हें चैबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर के दिखाये।

कांग्रेस के दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ नगर थाना में शनिवार को देशद्रोह से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए समेत अनेक अपराधिक धाराओं के में मामला दर्ज कराया ।

यह भी पढ़े | IPl 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 5 विकेट से हराया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सत्ताधारी गठबंधन में शामिल कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया ।

मामला दर्ज कराये जाने को सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता तथा महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने उचित बताते हुए कहा, ‘‘हम लोकतंत्र की हत्या और स्थापित परंपराओं का मान मर्दन बर्दाश्त नहीं करेंगे। दो-तीन माह में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बताएं कि सरकार बनाने के लिए वह आंकड़ें कहां से लाएंगे?’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान आगामी दो-तीन माह राज्य सरकार के गिरने तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया था ।

भाजपा अध्यक्ष के इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ लोकतंत्र की हत्या करने, लोकतंत्र के विरूद्व षड़यंत्र रचने और संवैधानिक सरकार को अस्थिर करने का षड़यंत्र करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने मामला दर्ज कराया ।

इस दौरान कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी और झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी नगर थाना पहुंचे थे।

दूसरी ओर दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने ‘पीटीआई ’ को बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर भादंवि की धारा 504, 506, 120बी और 124 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\