देश की खबरें | राहुल के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह को निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। उन्होंने पिछले दिनों पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ “अपमानजनक” टिप्पणियां की थीं।

लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। उन्होंने पिछले दिनों पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ “अपमानजनक” टिप्पणियां की थीं।

पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में उनके निष्कासन की जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है।”

कांग्रेस ने पिछले दिनों लक्ष्मण सिंह को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करते हुए कहा था कि राहुल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर की गई उनकी “अपमानजनक टिप्पणियों” ने “सारी हदें” पार कर दी हैं।

नोटिस में कहा गया था कि उनकी टिप्पणी ने पार्टी की छवि और गरिमा को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

पूर्व लोकसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी रह चुके हैं।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद लक्ष्मण सिंह ने बीते 25 अप्रैल को पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला था। उन्होंने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक शोक सभा के दौरान कहा था, “राहुल गांधी और रॉबर्ट वाद्रा भोले-भाले हैं। देश उनकी अपरिपक्वता का परिणाम भुगत रहा है।”

लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी आतंकवादियों के साथ मिलीभगत हो सकती है।

लक्ष्मण सिंह ने यह भी कहा था, “रॉबर्ट वाद्रा का यह बयान कि मुस्लिमों को सड़क पर नमाज अदा नहीं करने देने के कारण आतंकवादियों ने हमला किया, न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि ऐसा बयान भी है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि कोई भी भ्रमित न हो। कांग्रेस बोलने से पहले 10 बार सोचे, नहीं तो चुनाव में जनता जवाब दे देगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें