देश की खबरें | अफवाह फैलाकर भ्रमित करने की राजनीति करती है कांग्रेस: राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस दबाव डालकर व अफवाह फैलाकर भ्रमित करने की राजनीति करती है।

जयपुर, 25 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस दबाव डालकर व अफवाह फैलाकर भ्रमित करने की राजनीति करती है।

राठौड़ संविधान गौरव अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “भाजपा सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना के साथ काम करती है, जबकि कांग्रेस एक परिवार को खुश करने की नीति पर कार्य करती है। कांग्रेस दबाव डालकर व अफवाह फैलाकर भ्रमित करने की राजनीति कर रही है।”

राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने सदैव जनमत का सम्मान और लोकतंत्र का आदर किया।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने अखंड भारत और जनहित के लिए संविधान में संशोधन किए और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। इतना ही नहीं, भाजपा ने संशोधन किया तो नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) पारित किया, भाजपा ने संविधान संशोधन किया तो हमारी बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाने के लिए किया।”

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान में सर्वाधिक 75 बार संशोधन करके केवल एक परिवार को लाभ पहुंचाने का काम किया तथा जनता के मौलिक अधिकारों का हनन करने का काम किया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी