देश की खबरें | कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राहुल के जन्मदिन पर 54 भाजपा सांसदों को संविधान की प्रतियां भेंट कीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने बुधवार को राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित 54 भाजपा सांसदों को एक पत्र के साथ संविधान की प्रतियां भेंट कीं।
नयी दिल्ली, 19 जून कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने बुधवार को राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित 54 भाजपा सांसदों को एक पत्र के साथ संविधान की प्रतियां भेंट कीं।
पत्र में लिखा है, “देश और दिल्ली की जनता ने संविधान का सम्मान करते हुए आपको संसद में भेजा है। दिल्ली समेत देश की जनता आपसे अपील करती है कि आप संविधान की रक्षा के लिए समय-समय पर संसद के अंदर अपनी आवाज बुलंद करें।”
यादव ने एक बयान में कहा कि संविधान की प्रतियां कांग्रेस के पूर्व सांसदों और विधायकों द्वारा भाजपा सांसदों को भेंट की गयीं।
बयान के अनुसार, पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पौधे भी लगाए।
यादव ने कहा कि पौधे लगाने का उद्देश्य शहर का हरित क्षेत्र बढ़ाना तथा भूजल स्तर ऊपर उठाना है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी हरियाली के खत्म होने की स्पष्ट चेतावनी है और पौधारोपण दिल्ली के लोगों की ओर से राहुल गांधी को दिया जाने वाला सबसे अच्छा उपहार है, जो देश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए “बहादुरी से लड़ाई” लड़ रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)