देश की खबरें | चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस की पार्षद रावत भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ महापौर चुनाव से पहले, कांग्रेस की निगम पार्षद गुरबख्श रावत सोमवार को यहां भाजपा में शामिल हो गईं।

चंडीगढ़, 27 जनवरी चंडीगढ़ महापौर चुनाव से पहले, कांग्रेस की निगम पार्षद गुरबख्श रावत सोमवार को यहां भाजपा में शामिल हो गईं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रावत चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 27 से पार्षद हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने पार्टी नेताओं और पार्षदों की मौजूदगी में उनका भाजपा में स्वागत किया गया।

रावत ने कहा कि वह केंद्र की भाजपा नीत सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव 30 जनवरी को होना है।

कांग्रेस पार्षद के पाला बदलने से 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

कांग्रेस पार्षदों की संख्या घटकर अब छह रह गई है, जबकि उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के 13 पार्षद हैं।

इसके अलावा, चंडीगढ़ के सांसद को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के तौर पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। मौजूदा सांसद कांग्रेस के मनीष तिवारी हैं।

आप और कांग्रेस, गठबंधन के तहत महापौर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। आप के कुलदीप कुमार धलोर चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी