देश की खबरें | असम में पर्वतीय जिलों, बीटीआर में संगठनात्मक मामलों को देखने के लिए कांग्रेस ने किया समितियों का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने राज्य के तीन पर्ववतीय जिलों और बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में पार्टी के संगठनात्मक मामलों को देखने के लिए दो समितियों का गठन किया है।

गुवाहाटी, आठ अगस्त असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने राज्य के तीन पर्ववतीय जिलों और बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में पार्टी के संगठनात्मक मामलों को देखने के लिए दो समितियों का गठन किया है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा कि लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक की अध्यक्षता में रविवार को पर्वतीय जिलों-कार्बी आंगलोंग, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

विधायक शशिकांत दास और गोलप सैकिया समिति के सदस्य हैं, जबकि मानस बोरा इसके संयोजक हैं।

बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक मामलों को देखने के लिए शनिवार को लोकसभा सांसद गौरव गोगोई की अध्यक्षता में एक और समिति का गठन किया गया था।

लोकसभा में पार्टी के उपनेता गोगोई के अलावा समिति के अन्य सदस्यों में विधायक जादव स्वारगियारी और अब्दुस शोभन अली सरकार, बिस्ती बासुमतारी, शंकर प्रसाद रॉय, ज्वेल टुडू और क्लेंगडन इंगती शामिल हैं।

शर्मा ने कहा कि समिति के संयोजक भास्कर दहल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका