देश की खबरें | कांग्रेस का हरियाणा सरकार के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए वैकल्पिक मंत्रिमंडल के गठन पर विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा कांग्रेस राज्य की भाजपा नीत सरकार के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए एक वैकल्पिक मंत्रिमंडल (शैडो कैबिनेट) गठित करने पर विचार कर रही है।

चंडीगढ़, आठ जुलाई हरियाणा कांग्रेस राज्य की भाजपा नीत सरकार के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए एक वैकल्पिक मंत्रिमंडल (शैडो कैबिनेट) गठित करने पर विचार कर रही है।

मुलाना से कांग्रेस विधायक वरूण चौधरी ने बुधवार को बताया कि यहां सोमवार को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में पार्टी विधायकों ने ‘‘वैकल्पिक कैबिनेट’’ गठित करने के उनके सुझाव पर सहमति जताई।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर: बीजेपी नेता वसीम बारी और उनके पिता-भाई की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्‍या.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए विधायकों ने कहा कि इससे लोगों को सरकार की असफलताओं के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी। मैंने कहा कि इससे विपक्ष को मुद्दों को उठाने और सरकार को सतर्क रखने में मदद मिलेगी।’’

सीएलपी की इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने की। राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करने और सोनीपत जिले की बड़ौदा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पार्टी की रणनीति बनाने के मकसद से यह बैठक बुलाई गई थी।

यह भी पढ़े | फिल्म अभ‍िनेता जगदीप भोपाली का 81 साल की उम्र में न‍िधन: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ब्रितानी संसदीय राजनीति में इस प्रकार के वैकल्पिक मंत्रिमंडल की व्यवस्था का प्रावधान है। इसमें विपक्षी दल सरकार के मंत्रिमंडल के विपक्ष में एक वैकल्पिक मंत्रिमंडल गठित करता है। यानी हर मंत्री के विपक्ष में एक नेता होता है जो मंत्री के कामकाज की समीक्षा करता रहता है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीएलपी के विधायक दल के तत्कालीन नेता भजन लाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली सरकार पर नजर रखने के लिए 20 साल पहले वैकल्पिक मंत्रिमंडल गठित किया था।

इस मामले में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को इस प्रकार की बातों पर विचार करने से पहले अपनी पार्टी को व्यवस्थित करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\