देश की खबरें | राजस्थान में खराब कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस की अंतर्कलह जिम्मेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए कांग्रेस की अंतर्कलह जिम्मेदार है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, 23 अक्टूबर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए कांग्रेस की अंतर्कलह जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में अंतर्कलह की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और राज्य देश में अपराधों की राजधानी बन गया है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शेखावत ने कहा कि लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

जोधपुर नगर निगम के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से कांग्रेस के ‘‘परहेज’’ का हवाला देते हुए शेखावत ने कहा कि जो पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करती है, वह विद्रोह की आशंका से डरी है।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सभी वायदों को भूल चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और कोटा में वार्डों का पुनर्गठन किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रशासनिक मशीनरी और पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

शेखावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न केवल लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रही है, बल्कि केंद्रीय अनुदान का भी दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने उत्तरी और दक्षिणी दोनों नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\