देश की खबरें | कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय की सड़क बंद किए जाने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय से जुड़े मार्ग को बंद कर दिया है जो हैरान करने वाला है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय से जुड़े मार्ग को बंद कर दिया है जो हैरान करने वाला है।

दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि ऐसी सूचना मिली थी कि कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी जमा हो सकते हैं, इसलिए ऐहतियातन यह कदम उठाया गया ताकि कोई अवांछित परिस्थिति न पैदा हो।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से जुड़े मार्ग को बंद करना अब अपवाद की बजाय आम बात हो गई है। उन्होंने अब फिर से यही किया है जो रहस्यमयी है...।’’

उन्होंने ‘24 अकबर रोड’ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कई पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस के इस दावे पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अपनी विशेष शाखा से जानकारी मिली कि कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी एकत्र हो सकते हैं। इसलिए ऐहतियातन कदम उठाया गया है। हमने अवरोधक लगाए हैं और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है ताकि कोई अवांछित परिस्थित पैदा नहीं हो।’’

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में यंग इंडियन कंपनी के परिसर को 'अस्थायी रूप से सील' कर दिया।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये ट्वीट किया, ‘‘सत्य की आवाज़ नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से। गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से। ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है। पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएंगे।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार