देश की खबरें | कांग्रेस का आरोप: पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न लीक मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि असम पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक घोटाले में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता शामिल हैं और दावा किया कि इससे साबित होता है कि इसके पीछे आरएसएस है।
गुवाहाटी, 24 सितंबर विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि असम पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक घोटाले में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता शामिल हैं और दावा किया कि इससे साबित होता है कि इसके पीछे आरएसएस है।
कांग्रेस ने दावा किया कि आरएसएस पुलिस बल में अपने काडर को प्रवेश दिलाने की योजना बना रहा है।
यह भी पढ़े | किंग्स इलेवन पंजाब ने RCB को 97 रन से हराया: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
विपक्षी पार्टी ने मामले की उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की जबकि आल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) ने राज्य में प्रदर्शन किया और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का पुतला दहन किया।
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिपुन बोरा ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पुलिस बल में अपने काडर को प्रवेश कराने की योजना थी। इसलिए भाजपा के नेता इस प्रक्रिया में शामिल थे।’’
यह भी पढ़े | Sekhar Basu Dies of COVID-19: विख्यात परमाणु वैज्ञानिक शेखर बसु के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक.
घोटाले के संबंध में भाजपा किसान मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य डिबान डेका का नाम सामने आया है।
राज्यसभा सदस्य बोरा ने कहा, ‘‘असम पुलिस मुख्यमंत्री के अधीन आती है। पुलिस के खिलाफ पुलिस विभाग की जांच निष्पक्ष कैसे हो सकती है? हम उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।’’
.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)