एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के लिए कांग्रेस की सीईसी की बैठक, बृहस्पतिवार को जारी हो सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति, (सीईसी) ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया और बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक के लिए कांग्रेस की सीईसी की बैठक, बृहस्पतिवार को जारी हो सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नयी दिल्ली,पांच अप्रैल कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति, (सीईसी) ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया और बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।

सीईसी की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, " कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर सहमति बनी है। कल सुबह 11:00 बजे से पहले सूची जारी कर दी जाएगी।"

सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप के भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने को लेकर सुरजेवाला ने कटाक्ष करते हुए कहा, " कर्नाटक का चुनाव गंभीर मुद्दा है, कोई मनोरंजन और फिल्म नहीं है। अब कर्नाटक में भाजपा को कोई नहीं बचा सकता। "

उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थिति यह हो गई है कि उसके नेता कर्नाटक में चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

कांग्रेस ने पिछले दिनों 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).