एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस अपना घर तो संभाल नहीं सकती, प्रदेश को क्या संभालेगी: ऊना में अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो पार्टी अपने लोगों को एकजुट नहीं रख सकती वह राज्य को नहीं संभाल सकती।

देश की खबरें | कांग्रेस अपना घर तो संभाल नहीं सकती, प्रदेश को क्या संभालेगी: ऊना में अनुराग ठाकुर

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 17 अप्रैल सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो पार्टी अपने लोगों को एकजुट नहीं रख सकती वह राज्य को नहीं संभाल सकती।

ठाकुर ने यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में जहां 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, वहीं कांग्रेस को केवल 40 सीट मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में सभी चार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।

राज्य में कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के भाजपा पर लग रहे आरोपों पर मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही है तो इसके लिए दूसरों को दोष देना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आने से पहले किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। उनके (मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू) अपने ही विधायक उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आम लोग गुस्से में हैं।"

ठाकुर ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है और उनके पास न तो कोई ‘विजन’ है और न ही कोई ‘मिशन’ है।

उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में बात की और दावा किया कि इसने पिछले 10 वर्षों में देश की इस तरह से सेवा की है जो कांग्रेस 60 वर्ष में नहीं कर सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).