एजेंसी न्यूज

कांग्रेस ने अपने एक प्रवक्ता और कुछ युवा नेताओं के भाजपा में जाने की अटकल को अफवाह बताया

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इन अटकलों का मकसद केवल प्रतिष्ठा धूमिल करना है।

कांग्रेस ने अपने एक प्रवक्ता और कुछ युवा नेताओं के भाजपा में जाने की अटकल को अफवाह बताया
जमात

नयी दिल्ली, सात मई कांग्रेस ने अपने एक प्रवक्ता और कुछ युवा नेताओं के भाजपा के संपर्क में होने और जल्द ही भगवा दल में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह सिर्फ कोरी अफवाह है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इन अटकलों का मकसद केवल प्रतिष्ठा धूमिल करना है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा ‘‘इस तरह की बातों का मकसद अफवाहें फैला कर प्रतिष्ठा धूमिल करना है। हम इन्हें सिरे से खरिज करते हैं और इसकी निंदा भी करते हैं।’’

वह इन अटकलों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि कांग्रेस के एक प्रवक्ता और विधि क्षेत्र के एक बड़े नाम तथा कुछ युवा नेता भाजपा में जाने की तैयारी में हैं।

सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने इसका अभिप्राय अभिषेक मनु सिंघवी के रूप में निकाला।

सिंघवी ने काव्यात्मक अंदाज में इस अटकल को अफवाह करार दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारी अफवाह के धुंए वहीं से उठते हैं जहां हमारे नाम से आग लग जाती है।’’

सिंघवी ने एक दूसरा ट्वीट किया, ‘‘ कागज के पन्नों पर लिखा और कुछ नहीं है, ये जो दिख रहा है, वही है, हुआ कुछ नहीं है ।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘अफवाह थी कि मैं बीमार हूं, लोगों ने पूछ पूछ कर बीमार कर दिया ।’’

सिंघवी ने सुरजेवाला के, अटकलों को खारिज करने वाले ट्वीट को भी री-ट्वीट किया ।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).