देश की खबरें | कांग्रेस ने टिड्डी दल के हमले को ‘प्राकृतिक आपदा’ घोषित करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि सरकार टिड्डी के प्रकोप को प्राकृतिक आपदा घोषित करे तथा किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दे।

नयी दिल्ली, 28 जून कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि सरकार टिड्डी के प्रकोप को प्राकृतिक आपदा घोषित करे तथा किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दे।

दरअसल हरियाणा के गुड़गांव में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल के आने के बाद कांग्रेस ने यह मांग की। टिड्डी दल राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों और उत्तर प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में प्रवेश कर चुके हैं जिसके बाद राज्य के अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े | हरियाणा में बीजेपी विधायक सुभाष सुधा का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

केंद्र ने कहा कि इस पर काबू पाने के अभियानों में मदद के लिए केंद्र और अधिक दलों को तैनात करेगा।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि किसानों और आम लोगों को कहा जा रहा है कि जब टिड्डी दल हमला करें तो वे ‘ताली और थाली’ बजाएं।

यह भी पढ़े | अशोक गहलोत ने कहा- प्रधानमंत्री को देश की जनता को बताना चाहिए की सीमा पर क्या हुआ है.

सुरजेवाला ने बयान में कहा, ‘‘निकम्मी सरकार कभी कोरोना वायरस महामारी के वक्त ‘ताली-थाली’ का समाधान देती है तो कभी टिड्डी दल के हमलों से निपटने के लिए यही सुझाव देती है।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या सरकार के पास कोई और वैज्ञानिक और विवेकपूर्ण समाधान नहीं बचा है।’’

उन्होंने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब टिड्डी दल दिल्ली पहुंच चुके हैं।

सुरेजवाला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सरकार को इस मुद्दे पर आगाह किया था लेकिन कोरोना वायरस की तरह ही सरकार ने कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि टिड्डी दल के हमले को प्राकृतिक आपदा की परि में शामिल करते हुए किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे का भुगतान किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\