देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से होकर गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उत्तर प्रदेश में सात दिनों में 785 किलोमीटर का सफर तय करते हुए प्रदेश के 13 जिलों से गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रदेश में 15 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

लखनऊ, 13 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उत्तर प्रदेश में सात दिनों में 785 किलोमीटर का सफर तय करते हुए प्रदेश के 13 जिलों से गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रदेश में 15 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर सी. पी. राय ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के विस्तृत कार्यक्रम के बारे में यहां एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यात्रा उत्तर प्रदेश में सात दिनों में 785 किलोमीटर का सफर तय करते हुए प्रदेश के 13 जिलों से गुजरेगी।

राय ने बताया कि गांधी इस दौरान 15 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रास्ते में पड़ने वाले कस्बों एवं शहरों में पदयात्रा और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 16 फरवरी को चंदौली जिले के नौबतपुर से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी जिसके बाद नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा से शहीद स्थल सैयदराजा तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

उनके मुताबिक, उस दिन चंदौली में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 17 फरवरी को वाराणसी के गोलगड्डा मंदिर मार्ग से शुरू होकर विश्वेसरगंज तिराहा, मैदागिन चौराहा होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर गुदौलिया चौराहे पर पहुंचेगी जहां गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजपुरा चौराहे पर भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे तथा अगले दिन 18 फरवरी को यात्रा भदोही जिले के गोपीगंज चौक से शुरू होकर प्रयागराज के हण्डिया से होते हुए हबूसा मोड़ पर पहुंचेगी जहां गांधी एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे और उसके बाद वह सोरांव में भी रैली करेंगे।

राय ने बताया कि कांग्रेस नेता 19 फरवरी को प्रतापगढ़ के लाल चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा उसी दिन यात्रा गांधी के पूर्व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी पहुंचेगी जहां वह बाबूगंज में रैली करेंगे।

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को यात्रा अमेठी के फुरसतगंज से शुरू होकर उनकी मां एवं कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली पहुंचेगी जहां राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

राय के अनुसार, इसके बाद यात्रा लखनऊ में प्रवेश करेगी जहां से यात्रा केकेसी, चारबाग, नाका चौराहा, रकाबगंज, राजा बाजार, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, नींबू पार्क तिराहा, घंटाघर पहुंचेगी जहां राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

राय ने बताया कि यात्रा प्रदेश में अपने आखिरी दिन 22 फरवरी को झांसी के रानी लक्ष्मी बाई चौराहे से शुरू होकर झांसी मेडिकल कॉलेज होते हुए बस स्टैण्ड, जेल चौराहा, बीकेडी चौराहा होते हुए मां पीताम्बरा देवी (दतिया) पहुंचकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

राय ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी