देश की खबरें | कांग्रेस ने उप्र के प्रवासी मजदूरों को लखनऊ भेजने के लिए बस का इंतजाम किया
जियो

हैदराबाद, 26 मई तेलंगाना में कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के चलते यहां फंसे 40 प्रवासी श्रमिकों को उसके द्वारा इंतजाम की गई एक बस से लखनऊ भेजा गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी ने तेलंगाना में पार्टी मुख्यालय गांधी भवन से आज बस को रवाना किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की पीआरवी कैंटिन में बनता है 1200 से ज्यादा लोगों के लिए काढ़ा.

कांग्रेस ने पिछले सप्ताह 80 प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश और ओडिशा में उनके मूल स्थान पहुंचाने के लिए दो बसों का इंतजाम किया था।

प्रदेश नेताओं ने कहा था कि बसें उन श्रमिकों की मदद करने के कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी निर्देश के अनुसार मुहैया करायी गईं, जो कोविड-19 लॉकडाउन के बीच अपने मूल स्थान जाने के इच्छुक हैं।

यह भी पढ़े | Heatwave in India: राजधानी दिल्‍ली में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान, पालम में पारा 47 के पार.

उन्होंने यह भी दावा किया था कि प्रदेश इकाई द्वारा मुख्य सचिव को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन की टिकटों के संबंध में योगदान की पेशकश की गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी।

यह पेशकश कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस बयान के बाद की गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी यात्रा खर्च वहन करने के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)