देश की खबरें | कांग्रेस ने गोवा इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अपनी गोवा इकाई के लिए बुधवार को एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
नयी दिल्ली, 24 नवंबर कांग्रेस ने अपनी गोवा इकाई के लिए बुधवार को एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एमके शेख को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही, 10 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव और 34 सचिव नियुक्त किए गए है।
कांग्रेस ने गोवा प्रदेश कार्यकारिणी में 21 नेताओं को सदस्य और 19 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बनाया है।
राखी नाईक प्रभुदेसाई, ओलेंकियो सिमोस और तनीवीर खातिब को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)