देश की खबरें | मणिपुर विधानसभा में विश्वास मत के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा नेता चौकन्ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं का सारा ध्यान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की ओर से पेश किए जाने वाले विश्वास प्रस्ताव पर है। सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 10 अगस्त मणिपर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं का सारा ध्यान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की ओर से पेश किए जाने वाले विश्वास प्रस्ताव पर है। सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

विश्वास मत में राज्य में भाजपा नीत गबठंधन सरकार के भाग्य का फैसला होगा।

यह भी पढ़े | Manipur Assembly Floor Test Today: मणिपुर विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट, BJP और कांग्रेस विधायकों को व्हिप जारी.

भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: अपने 18 और 24 विधायकों को व्हिप जारी करते हुए विधानसभा में मौजूद रहने और पार्टी लाइन के मुताबिक मत देने के लिए कहा है। 60 सदस्यीय विधानसभा में तीन विधायकों के इस्तीफे और दल-बदल कानून के तहत चार विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में 53 विधायक हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार 30 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन हासिल करके विश्वास मत जीतेगी। हालांकि सदन में गठबंधन सरकार के पास सिर्फ 29 सदस्यों का संख्याबल है। कांग्रेस ने 28 जुलाई को भाजपा नीत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

यह भी पढ़े | TN Board SSLC Result 2020 Declared: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, dge.tn.nic.in और tnresults.nic.in पर ऐसे करें चेक.

कांग्रेस के विधायक केशम मेघचंद्र सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा सूचीबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘सदन की कार्यवाही के नियम में यह स्पष्ट है कि अगर एक ही मुद्दे को लेकर दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए गए हों यानी एक विपक्ष के द्वारा और एक सरकार के द्वारा तो प्राथमिकता सरकार की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव को दी जानी चाहिए। इसलिए कांग्रेस इस चर्चा में हिस्सा लेगी।’’

सिंह ने कहा कि इस चर्चा के दौरान कांग्रेस राज्य में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की जब्ती पर चर्चा करेगी जो चंदेल स्वायत्त जिला परिषद के अध्यक्ष लुखोसेई जोऊ से जुड़ा है। वह उस समय भाजपा नेता थे। वहीं विपक्षी पार्टी कोविड-19 महमारी के प्रसार और लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं के उपलब्ध नहीं होने जैसे मुद्दे को उजागर करेगी।

भाजपा नीत सरकार के सामने 17 जून को राजनीतिक संकट उपस्थित हो गया क्योंकि छह विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया, वहीं भाजपा के तीन विधायक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

हालांकि भाजपा के शीर्ष नेताओं और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के हस्तक्षेप के बाद नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायक बाद में गठबंधन में वापस आ गए। संगमा एनपीपी के सुप्रीमो हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\