एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | कांग्रेस का आरोप प्रशासन ने राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी, प्रशासन ने किया खंडन

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वहीं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रैली स्थल पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति दी गयी थी और आरोप पूरी तरह से निराधार है।

ताजा खबरें | कांग्रेस का आरोप प्रशासन ने राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी, प्रशासन ने किया खंडन

वहीं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रैली स्थल पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति दी गयी थी और आरोप पूरी तरह से निराधार है।

बघेल द्वारा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार तनुज पूनिया के समर्थन में हैदरगढ़ के मदारपुर तिराहा कोठी में आयोजित कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड की अनुमति न देने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया गया।

बघेल के इस बयान के मीडिया में आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने यहां जारी अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पुनिया ने 15 मई को रैली स्‍थल पर राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनाने संबंधी अनुमति के लिये आवेदन किया था, जिसपर जिला प्रशासन ने 16 मई को अनुमति दे दी थी।

उन्होंने कहा कि लेकिन पुनिया द्वारा 17 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखकर यह कहा गया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम कुछ जरूरी काम की वजह से निरस्त हो गया, इसलिये उस कार्यक्रम में भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसभा करेंगे।

कुमार ने कहा कि पुनिया द्वारा भेजे गये इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने बघेल की जनसभा (18 मई) को अनुमति दे दी थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे में जनसभा के दौरान जिला प्रशासन पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से झूठा और निराधार है।

बघेल द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए जिलाधिकारी ने मीडिया को पुनिया व जिला प्रशासन के बीच हुए पत्राचार की प्रतियां भी दिखाईं।

बाराबंकी में पूनिया के मुकाबले भाजपा ने राजरानी रावत को उम्मीदवार बनाया है, जहां पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

रैली में पहुंचे बघेल ने अपने संबोधन में राहुल गांधी के बाराबंकी न आने के पीछे जिला प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से भाजपा इतना डरी हुई है कि उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा देर रात तक जारी नहीं की गई।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''जनता सब जानती है और इन हथकंडों से राहुल गांधी को भाजपा रोक नहीं पाएगी। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।''

प्रदेश की कुल 80 सीट में 79 सीट पर भाजपा गठबंधन की हार का दावा करते हुए बघेल ने कहा, '' 79 सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन का कब्जा होगा और सिर्फ क्योटो यानी वाराणसी सीट पर भाजपा से टक्कर होगी।''

रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन गाजे बाजे के साथ भाजपा सरकार की विदाई करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).