देश की खबरें | ‘कांग्रेस सरकार बनाने के लिये पूरी तरह तैयार, मुख्यमंत्री पर किया जाएगा फैसला’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने बुधवार को संकेत दिया कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो “होली लॉज” - परिवार का पैतृक घर - मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छुक है।
शिमला, सात दिसंबर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने बुधवार को संकेत दिया कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो “होली लॉज” - परिवार का पैतृक घर - मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छुक है।
वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था। उनके विधायक पुत्र विक्रमादित्य ने 12 नवंबर को शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ा था। उनकी मां और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं थीं।
पार्टी अगर उन्हें इस पद के लिए चुनती है, तो उन्हें अगले छह महीने के भीतर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होने की आवश्यकता होगी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कई लोगों को लगा कि पहली बार वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं और उन्हें उनका कर्ज चुकाना होगा।
उन्होंने कहा, “अगर जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों में से अधिकांश ‘होली लॉज’ और ‘राजा साहब’ का नाम लेते हैं और उनकी विरासत को पहचानते हैं, तो यह भावना पार्टी आलाकमान तक पहुंच जाएगी।”
उन्होंने स्पष्ट किया, “आलाकमान द्वारा जो तय किया जाएगा वह हमें स्वीकार्य होगा।”
मीडिया में उनकी यह टिप्पणी 12 नवंबर को हुए चुनाव के लिये बृहस्पतिवार को मतों की गिनती से एक दिन पहले आई है। एग्जिट पोल ने राज्य में करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की है, जो पिछले कुछ दशकों में कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से सत्ता में आते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों ने इस विधानसभा चुनाव और पिछले साल के उपचुनाव में एक संसदीय और तीन विधानसभा सीटों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री की विरासत के लिए मतदान किया।
उन्होंने कहा, “लोगों को पूर्व में कांग्रेस सरकारों के दौरान किए गए विकास कार्यों की याद है और कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तैयार है। हम वीरभद्र सिंह जी के काम को आगे बढ़ाएंगे।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और वह एकजुट है।
पार्टी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कौल सिंह तथा राम लाल ठाकुर शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

