विदेश की खबरें | संघर्षों में बच्चों के खिलाफ ‘गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन’ के सबसे अधिक मामले दर्ज: संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूनिसेफ ने हैती, नाइजीरिया, इथियोपिया, मोजांबिक और यूक्रेन में भी बच्चों की दुर्दशा को लेकर चिंता जताई। यूक्रेन में हमले के लिए जिम्मेदार रूस को संयुक्त राष्ट्र ने काली सूची में डाल रखा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूनिसेफ ने हैती, नाइजीरिया, इथियोपिया, मोजांबिक और यूक्रेन में भी बच्चों की दुर्दशा को लेकर चिंता जताई। यूक्रेन में हमले के लिए जिम्मेदार रूस को संयुक्त राष्ट्र ने काली सूची में डाल रखा है।

‘‘गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन’’ में लड़ाकों द्वारा बच्चों की भर्ती करना, उनका इस्तेमाल करना, बच्चों की हत्या, उन्हें चोटिल करना, यौन उत्पीड़न, अपहरण और स्कूलों एवं अस्पतालों पर हमले आदि शामिल हैं।

यूनिसेफ के उप कार्यकारी निदेशक उमर आब्दी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि 2022 में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के सबसे अधिक करीब 27,000 मामले आए जबकि एक साल पहले 24,000 मामले सामने आए थे। 2022 के मामले 2005 में संयुक्त राष्ट्र की निगरानी रिपोर्ट के शुरू होने के बाद से पुष्टि किए गए सबसे अधिक मामले हैं। संघर्ष के दौरान ‘‘चिंताजनक’’ स्थितियों की संख्या भी सबसे अधिक 26 है।

आब्दी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद सूडान में गंभीर संघर्ष छिड़ गया, जहां हिंसक संघर्ष से 10 लाख से अधिक बच्चे विस्थापित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र को सैकड़ों लोगों के मारे जाने और हताहत होने की सूचना है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिसेफ को आशंका है कि हाल की हिंसा में वृद्धि के कारण फलस्तीनी बच्चे प्रभावित होंगे।

यूनिसेफ अधिकारी ने कहा कि सरकार और संघर्ष में शामिल पक्ष बच्चों की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर रहे हैं तथा इस संबंध में ‘‘सार्थक और स्पष्ट कार्रवाई’’ की आवश्यकता है।

पिछले महीने के अंत में परिषद की वार्षिक रिपोर्ट में महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संघर्ष के दौरान बच्चों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने और यूक्रेन में लड़कों और लड़कियों की हत्या तथा स्कूलों एवं अस्पतालों पर हमला करने के आरोप में रूसी सुरक्षा बलों को संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक काली सूची में डाल दिया।

हालांकि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ‘‘बच्चों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्तावित उपायों के साथ व्यवहारिक कदमों की पहचान करने’’ का स्वागत करते हुए 1,139 फलस्तीनी बच्चों के खिलाफ गंभीर उल्लंघनों के लिए इजराइल को काली सूची में नहीं डाला। इस संख्या में 54 हत्याएं भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू