एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नाइजीरिया के स्कूल से 136 छात्रों के अपहरण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्कूल मालिक उमर इदरीस ने बताया कि मोटरसाइिकलों पर सवार होकर पहुंचे बंदूकधारियों ने रविवार को सालिहु तांको इस्लामिक स्कूल को निशाना बनाया और एक व्यक्ति की हत्या कर छात्रों के साथ ही तीन शिक्षकों का भी अपहरण कर लिया।

विदेश की खबरें | नाइजीरिया के स्कूल से 136 छात्रों के अपहरण की पुष्टि

स्कूल मालिक उमर इदरीस ने बताया कि मोटरसाइिकलों पर सवार होकर पहुंचे बंदूकधारियों ने रविवार को सालिहु तांको इस्लामिक स्कूल को निशाना बनाया और एक व्यक्ति की हत्या कर छात्रों के साथ ही तीन शिक्षकों का भी अपहरण कर लिया।

इदरीस ने कहा कि अपहृत छात्रों की संख्या अधिक भी हो सकती है क्योंकि स्कूल अधिकारी यह जानने के लिए अभी तक सब अभिभावकों के पास नहीं पहुंच पाए हैं कि उनके बच्चे वापस आ गए हैं या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन अभिभावकों ने इस बारे में सूचना नहीं दी है, हमने उनसे कहा है कि वे सूचना दें।’’

इदरीस ने बताया कि तीन से चार साल उम्र के 11 बच्चों को अपहर्ता रास्ते में छोड़ गए।

अपहृत छात्रों की उम्र तीन से 14 साल के बीच है।

उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने इस साल फिरौती के लिए सैकड़ों छात्रों का अपहरण किया है और सरकार इस अपराध को रोक पाने में असफल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).