विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारत से लौटी महिला में कोविड-19 की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

सिंगापुर, 30 जुलाई भारत से सिंगापुर लौटी 36 साल की एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | अमेरिका: इस साल का अंतिम अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के लिए फ्लोरिड़ा से उड़ान भरने को तैयार.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 51,809 हो गई है।

सिंगापुर में बाहर से आए तीन व्यक्तियों में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी और पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने किया शुभारंभ.

इनमें उक्त महिला भी शामिल है।

इन मरीजों को घर पर पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

महिला सिंगापुर की नागरिक है और 17 जुलाई को भारत से आई थी।

सिंगापुर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 278 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 51,809 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार बुधवार को को 205 मरीज ठीक हो गए।

सिंगापुर में अब तक कोविड-19 के 46,098 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक इस महामारी से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\