देश की खबरें | बिजनौर में नौ लोगों में कोराना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में आला पुलिस अधिकारी के आवासीय परिसर के एक युवक सहित नौ लोग कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आकर संक्रमित हुए हैं और सात प्रवासी हैं।

जियो

बिजनौर, 12 जून जिले में आला पुलिस अधिकारी के आवासीय परिसर के एक युवक सहित नौ लोग कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आकर संक्रमित हुए हैं और सात प्रवासी हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ विजय यादव ने जानकारी दी कि शुक्रवार को नौ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रवासी मजूदरों को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- अफसोस होता है उनपर जो आजाद हैं, सत्ता में बैठ कर भी लाचार हैं.

इनमें जिले के एक बड़े पुलिस अधिकारी के आवासीय परिसर में काम करने वाला 31 वर्षीय युवक भी शामिल है। उसमें यह संक्रमण कोविड-19 के मरीज से संपर्क में आने से फैला है।

उन्होंने बताया कि इस आवासीय परिसर में अधिकारी की 65 वर्षीय महिला रिश्तेदार कोरोना संक्रमित पायी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़े | समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ यादव का लंबे बीमारी के चलते निधन, मुलायम सिंह यादव के थे काफी करीबी.

सीएमओ ने जानकारी दी कि बाकी आठ मे पांच नूरपुर क्षेत्र, दो स्योहारा और एक मरीज सहसपुर से है। इनमें से सात लोग मुंबई और दिल्ली से लौटे प्रवासी हैं।

सीएमओ ने बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या 198 है जिनमें से 101 अब भी संक्रमित हैं और 93 स्वस्थ हो गये जबकि चार की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर