देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 856 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 856 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,18,830 हो गई है।
रायपुर, 16 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 856 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,18,830 हो गई है।
राज्य में मंगलवार को 31 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 12 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से आठ लोगों की मृत्यु पिछले 24 घंटों के दौरान तथा चार मरीज की मृत्यु पहले हुई है।
छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 856 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 306, दुर्ग से 233, राजनांदगांव से 27, बालोद से छह, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से दो, धमतरी से 30, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से 17, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से 56, रायगढ़ से 24, कोरबा से नौ, जांजगीर—चांपा से 10, मुंगेली से सात, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 42, कोरिया से 17, सूरजपुर से नौ, बलरामपुर से आठ, जशपुर से 13, बस्तर से छह, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से छह, नारायणपुर से एक और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,18,830 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,10,260 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 4661 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3909 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 57,650 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 819 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

