एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 4943 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 4943 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,41,366 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 4943 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

रायपुर, 21 मई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 4943 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,41,366 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 1414 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 8453 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 96 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 4943 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 348, दुर्ग से 127, राजनांदगांव से 92, बालोद से 97, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 85, धमतरी से 142, बलौदाबाजार से 192, महासमुंद से 134, गरियाबंद से 72, बिलासपुर से 162, रायगढ़ से 358, कोरबा से 199, जांजगीर चांपा से 318, मुंगेली से 141, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 79, सरगुजा से 315, कोरिया से 431, सूरजपुर से 414, बलरामपुर से 368, जशपुर से 267, बस्तर से 184, कोंडागांव से 117, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 58, कांकेर से 80, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 40 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,41,366 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबबकि 852,529 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 76,446 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 12,391 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,54,507 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3048 लोगों की मौत हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).